Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Monday, 24 September 2018

शिवभक्त के रूप मे एक नये अवतार के बाद अमेठी पंहुचे राहुल गाँधी

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क अमेठी
 दो दिवसीय अमेठी दौरे पर सोमवार दोपहर में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  ‘शिवभक्त’ के रूप में एक नये अवतार मे दिखाई पडे।जिनका जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओ तथा जनता ने पूरी श्रद्धा  के स्वागत किया।जगह जगह भगवान शिव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष की तस्वीर लगे पोस्टर भी दिखाई पडे। फुरसतगंज में ‘कांवड़िया संघ’ ने  राहुलगांधी का स्वागत किया।काबिले गौर बात यह भी रही कि माथे पर  त्रिपुन्ड लगाये  इस बार नये अवतार  के साथ अमेठी पंहुचे राहुल के बोलने के तेवर भी काफी नम्र रहे।
 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी लखनऊ स्थित अमौसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचे. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा वह पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।









No comments:

Post a Comment