Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Wednesday, 26 September 2018

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की स्मृति में बने संग्रहालय का कल लोकार्पण करेंगे सीएम व राज्यपाल

लाल बहादुर शास्त्री की स्मृति में बने संग्रहालय का कल लोकार्पण करेंगे सीएम व राज्यपाल

कंट्री लीड़र न्यूज नेटवर्क वाराणसी
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की स्मृति में बनारस में बन रहे स्मारक व संग्रहालय का लोकार्पण गुरुवार को राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। गुरुवार को सुबह 11 बजे लोकार्पण समारोह,  पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर होगा। अधिकारियों ने  आज मंगलवार को पूर्व पीएम के पुत्र सुनील शास्त्री के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया

No comments:

Post a Comment