Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Wednesday, 12 September 2018

बैंकों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुल्तानपुर
बैको में ताबड़तोड़ हो रही लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस ने अपराधियों  की धर पकड को लेकर अभियान तेज कर दिया है। सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जनपद के सभी थानों को निर्देश देते हुये बैको पर सुरक्षा कड़ी रखने के साथ सघन तलाशी अभियान  शुरू करने को कहा।जिसके अनुपालन को लेकर जनपद के सभी बैको मे सुरक्षा के मद्देनजर  तलाशी का कार्य शुरू हो चुका है।इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश में कूरेभार थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी आरक्षी रंजन कुमार, दिलीप सरोज व महिला आरक्षी सोनम वर्मा  के साथ सभी बैंकों का निरीक्षण और लोगो की तलाशी का कार्य किया गया।
संदिग्ध व्यक्तियो व बैंक के पास की दुकानों व ठेलो तलाशी ली गयी।
बैंको का सायरन वेल, सीसीटीवी कैमरा व पीआरवी वाहन को चेककर  बैक कर्मियों को सतर्क रहने को कहा।

No comments:

Post a Comment