Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Monday, 3 September 2018

मायंग कटका रोड पर बने गढ्ढे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
धनपतगंज।क्षेत्र का मायग -कटका मार्ग खतरनाक गढ्ढो मे तब्दील होकर जा  राहगीरो के लिये मौत का कुऑ बनता जा रहा है ।बटपरवा नाले पर पुल  से सटा सड़क का काफी बड़ा भाग कुऐ का रूप ले चुका है भारी वाहनों के आवागमन और तेज बरसात होते ही भयंकर दुर्घटना हो सकती है।बावजूद इसके महकमा बेखबर है।
भारी बरसात  के चलते मायंग कटका मार्ग पटरी कटान के कारण जानलेवा बन गया है।मरम्मत के अभाव मे सड़क पर बने गढ्ढो का दायरा बढता ही जा रहा है।बटपरवा नाले पर बढते गढ्ढो ने सड़क के काफी बड़े भाग को अपनी जद मे ले लिया है।काफी लोग इस गढ्ढे मे फंस कर चोटिल भी हो चुके है।समस्या के बाबत पी ड़ब्लू ड़ी के अधिषाशी अभियंता तक को सूचित कर सड़क को गढ्ढा मुक्त कराने की ग्रामीणों   ने कोशिश भी की लेकिन कोई झाकने तक नही आया। ग्रामीणों की माने तो तेज बरसात होते ही सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त तो होगी ही नाले पर बना पुल भी प्रभावित हो सकता है।ग्रामीणों की जिला प्रशासन से माँग है कि सड़क को अविलम्ब गढ्ढामुक्त कराया जाय जिससे लोग सुरक्षित आवागमन कर सके।

No comments:

Post a Comment