कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क वाराणसी
काशी में रविवार को हर- हर महादेव के उद्घोष के साथ क्रूज अलकनंदा गंगा की लहरों पर गतिमान हुआ।। रविवार को खिड़किया घाट पर वातानुकूलित डबल डेकर क्रूज अलकनंदा का सीएम योगी ने फीता काट काशी की जनता को समर्पित किया। इस क्रूज के जरिये पर्यटकों को काशी में गंगा के बीच एक नया अनुभव मिलेगा। देश-विदेश के पर्यटक अब लग्जरी क्रूज में बैठकर काशी के पौराणिक घाटों को देख सकेगे । क्रूज को गंगा में उतरते हुए देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों का जमावड़ा रहा।
इस अत्याधुनिक क्रूज के उद्घाटन को कैमरे में कैद करने के लिए लोग उत्सुक नजर आये । देशी विदेशी पर्यटकों के लिए यह क्रूज प्रतिदिन अस्सी से पंचगंगा घाट तक काशी के प्राचीन घाटों , और शाम को गंगा आरती का दर्शन करायेगा।क्रूज में दोपहर के वक्त पार्टी, बिजनेस मीटिंग, सेमिनार आदि के लिए बुक किया जा सकता है। रुद्राभिषेक जैसे आध्यात्मिक आयोजन भी कराए जाएंगे। लोकार्पण के बाद क्रूज में सीएम सवार हुए और नौका विहार करते हुए गंगा उस पार उतरे जहां से वह अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम डोमरी में गये। इस दौरान नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक, सीओ दशाश्वमेध समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment