कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क मेरठ
शहर में टूटी सड़कें आफत बन गई हैं। खैरनगर में टूटी सड़क की कई बार मांग के बावजूद इसका निर्माण नहीं हुआ। बुधवार को व्यापारियों ने दोपहर तक बाजार बंद रखकर विरोध जताया। इस बीच आए सिटी मजिस्ट्रेट से व्यापारियों की गहमा-गहमी हुई।
धरने पर बैठे व्यापारी नगर निगम अफसरों के मौके पर पहुंचने पर अड़ गए। बाद में पहुंची नगर निगम की कार्यवाहक प्रभारी मुख्य अभियंता को पैदल बाजार घुमवाया।खैरनगर में पूरी सड़क गड्ढों से भरी हुई है। यहां दुपहिया वाहन से निकलना भी मुश्किल है। अरसे से परेशानी झेल रहे व्यापारियों के सब्र का पैमाना बुधवार को छलक गया। व्यापारियों ने बाजार बंद का ऐलान कर दिया। सुबह से व्यापारी धरने पर बैठ गए और जमकर निगम अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की गई। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह व सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त से फोन पर बात कराकर जल्द निर्माण का आश्वासन दिलाया।लेकिन व्यापारी नहीं माने और निगम अफसर को बुलाने पर अड़ गए। काफी देर बाद नगर निगम की कार्यवाहक मुख्य अभियंता नीना सिंह मौके पर पहुंचे। वे गाड़ी में ही बैठकर व्यापारियों की समस्याएं सुनने लगीं तो व्यापारी उखड़ गए। उन्होंने पूरे बाजार में मुख्य अभियंता को पैदल घुमाया। नीना सिंह ने पैच वर्क कराने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने इस पर इनकार कर दिया। व्यापारपारियों ने मांग की कि पूरी सड़क खोदकर दुबारा बनाई जाए। इस पर मुख्य अभियंता ने कहा कि प्रपोजल बनाकर भेजा जाएगा। इसमें एक-डेढ़ महीने का समय लगेगा। व्यापारी इस पर सहमत हो गए और दोपहर एक बजे के बाद बाजार खोल दिया गया। जिला मेरठ ड्रगिस्ट एंड कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, महामंत्री रजनीश कौशल, मनोज शर्मा, अनिल त्यागी, मोनू, सुनील अग्रवाल, खैरनगर दवा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह कोछड़, सतीश कुमार, मोहिउद्दीन अहमद गुड्डू, नरेश गुप्ता, पार्षद सऊद सैफी, मोहन कुमार, जगमोहन आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment