Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 3 September 2018

धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
जनपद मे श्री कृष्ण जन्म उत्सव पूरे भक्ति भाव के साथ धूम धाम से मनाया गया।शहर सहित ग्रामीण अंचलों मे भी तमाम स्धानो पर भगवान की लीला झाँकियाँ सजायी गयी ।गुप्तारगंज कस्बे मे भगवान के जन्म उत्सव को लेकर बड़े पैमाने पर सजावट के साथ मेले का आयोजन भी हुआ।जहाँ काफी संख्या मे ग्रामीण मेले का लुत्फ उठाते हुये भगवान की सजी विभिन्न पंड़ालो मे लीला झाँकियो का देर रात तक दर्शन करते रहे।निश्चित समय रात 12 बजे भगवान मदन मोहन कन्हैयालाल का खीरे से प्रगटी करण हुआ।घंटा घरियार वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच जयकारा लगाते हुये लोग आरती मे शामिल हुये।और प्रसाद ग्रहण किया।मेले की सुरक्षा को लेकर स्थानीय कूरेभार थाना प्रभारी और पुलिस के जवान पूरी तरह चाकचौबंद नजर आये।

No comments:

Post a Comment