Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 20 September 2018

पारिवारिक टूटने को रोकने मे महिला थाने का प्रयास कारगर साबित हो रहा है।सुलह समझौता के बाद 3जोड़े फिर बने हमराह

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
 पति पत्नी के विवाद को खत्म करने के लिए बृहस्पतिवार को महिला थाना अध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में तीन जोड़े सुलह समझौता कराकर एक साथ रहने को राजी हुए और फिर से हमराह हुये। मालूम हो कि कुड़वार थाने के मवैया गांव निवासी मरजीना वानो पत्नी अलाउद्दीन व रुखसाना पत्नी मो0 नसीम निवासी कनेहरी भटपुरवा थाना बल्दीराय एव इकरार अहमद पुत्री शमीम अहमद पत्नी साहिबा के बीच महीनों से विवाद चल रहा था। जिसे आज दोनों पक्षों को बिठाकर वार्ता कराई गई जहां तीनों आपस में सुलह समझौता कर एक साथ रहने के लिए राजी हुए इस दौरान पी एल वी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश पाण्डेय सब इंस्पेक्टर जूली सिंह आरक्षी उषा सोनी अर्चना रावत राजकुमारी सिंह दीवान आदि मौजूद रहे।
महिला थाने का यह प्रयास पारिवारिक टूटने को रोकने मे पूरी तरह कामयाब सावित हो रहा है जिसकी प्रशंसा समाज मे अच्छा संदेश दे रही है।

No comments:

Post a Comment