Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Saturday, 29 September 2018

पुणे जिले में मुठा नहर की दीवार में दरार आने के बाद कई आवासीय इलाके जलमग्न

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क पुणे
रिपोर्ट -आशू मौर्या
महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुठा नहर की दीवार में  दरार आने के बाद कई आवासीय इलाके जलमग्न हो गए। जिला प्रशासन ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव अभियान शुरू हो गया है।
इलाके में अचानक बाढ़ आ जाने की वजह से कुछ प्रभावित इलाकों में दहशत है। यहां के निवासियों ने दावा किया कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नहर के दाएं तट की दीवार में सुबह करीब 15 मीटर की दरार पड़ गई थी, जिससे वसाहत इलाका, दांडेकर पुल और सिंहगड रोड इलाके में पानी घुस गया।

No comments:

Post a Comment