कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क अमेठी
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कई मानव रहित रेलवे क्रासिंग , रेल प्रशासन की उदासीनता के चलते दुर्घटना को दावत देते नजर आ रहे हैं। रेलवे विभाग को स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी जानकारी दी। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इससे रेलवे क्रासिंग पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जनपद के मुसाफिरखाना के पलिया पूरब गाँव के निकट एक हादसे में सेना में तैनात सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई । आरोप है कि यहाँ भी मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग ही हादसे का कारण बनी।
हालाँकि मानव रहित रेलवे क्रासिंग से हादसे का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की जाने भी मानव रहित रेलवे क्रासिंग की वजह से जा चुकी है। वहीँ रेलवे फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। अगर ज़ल्द ही रेलवे प्रशासन ने इस गंभीर समस्या की तरफ अपना ध्यान नहीं दिया तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment