Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Monday, 3 September 2018

भारतीय रोटी बैंक सर सुन्दरलाल अस्पताल (BHU) मे 100लोगों को भोज करायेगा

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क वाराणसी
सर सुन्दरलाल अस्पताल (बीएचयू) में महामना प्रसाद के नाम से अब प्रत्येक रविवार को सौ लोगों को रात्रि भोज दिया जाएगा। इसके अलावा डेढ़ सौ लोगों को नाश्ता इंडियन रोटी बैंक की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरूआत रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कर दी गई। संयुक्त कुलसचिव मयंक नारायण सिंह ने इस नई सुविधा का उद्घाटन किया। सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बताया कि ओपीडी के सामने आँगन  में मरीजों और तीमारदारों के लिए हर रविवार भारतीय रोटी बैंक की ओर से 100 लोगों को डिनर पैकेट और 150 लोगों का शाम का नाश्ता दिया गया। इंडियन रोटी बैंक इस नेक कार्य में सहयोग करेगा। प्रत्येक रविवार को वह खुद डिनर पैकेट बांटेगा। अस्पताल में स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से प्रतिदिन शाम को गरीब मरीजों और तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा अस्पताल की रसोई से प्रतिदिन ढाई सौ मरीजों और तीमारदारों को भोजन मुफ्त में दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment