Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Tuesday, 4 September 2018

भारी बरसात और गाँव मे जलभराव से बेहाल है ग्रामीण


कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
धनपतगंज क्षेत्र के हरौरा गाँव की हरिजन बस्ती  के दर्जन भर से अधिक  परिवार पखवाड़े भर से जल भराव की दुश्वारिया झेल रहे है।घर के दरवाजे और आगन तक भरे पानी मे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।पानी निकलने के सभी रास्ते बंद है पीड़ित परिवार के लोगों ने बल्दीराय तहसील दिवस पर मंगलवार को लिखित शिकायत के साथ अपनी पीड़ा अधिकारियों  से बंया की।
बल्दीराय तहसील के हरौरा गाँव के मनीराम,झिगूरी,सियाराम आदि लोगों ने बताया कि पखवाड़े भर से गाँव मे बरसाती पानी निकलने का कोई रास्ता न होने से पानी पूरे गाँव मे फैला है।हरिजन बस्ती के दर्जन भर परिवारों के लोग गाँठ भर पानी मे घुसकर आवागमन कर रहे है।खासी दिक्कत परिवार की महिलाओं के साथ बच्चों  को है जो गाँव से बाहर शौच तक करने नही जा पा रहे है ।गाँव के झिगूरी जैसे परिवार के लोग अपने घर का सामान निकाल कर दूसरी जगह सुरक्षित कर जीवन यापन के लिये मजबूर है।घर गिरने की स्थिति मे है जिसे बाँस और लकड़ी का टेक लगा कर रोका गया है। हैण्ड़ पम्प पानी मे ड़ूबे है लोग कुऐ का प्रदूषित पानी पीने के लिये मजबूर है।यह समस्या  दरसाल की है क्योकि  बरसात का पानी निकलने  का कोई ठौर नही है।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एस ड़ी एम  बल्दीराय ने  हल्का लेखपाल को तत्काल जल निकासी कराये जाने के लिये आदेशित किया।

No comments:

Post a Comment