Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Wednesday, 12 September 2018

अपाची सवार नकाबपोशो ने ग्रामीण बैक शाखा श्री राम पुर चौराहा से लाखों रूपये लूटे

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के श्रीरामपुर चौराहा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा से दिनदहाड़े दो अपाची सवार पांच बदमाशों ने परिसर मे घुसकर मारपीट की और बैंक कर्मियों पर तमंचा सटाकर लाखो रूपए लूट ले गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
घटना की सूचना पर पहुंचे फैजाबाद डीआईजी ओंकार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और बैंक में मौजूद बैंक कर्मियों अधिकारियों से पूछताछ की।
उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि 24 घंटे के अंतराल में यह लूट की दूसरी घटना है। कुछ जानकारियां मिली हैं ।सीसी फुटेज और फॉरेंसिक लैब की टीम लगी हुई हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बैंक की शाखा में सीसी कैमरा अंदर तो लगा है ।जबकि बाहर एक भी कैमरा नहीं लगाया है। जिससे बदमाशों के आने जाने का पता चल सके।बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरिहरपुर शाखा से तीन फ्रेंचाईजी सेंटर अजीत चौरसिया सतीश कुमार गुप्ता व सतीश कुमार दुबे चलते हैं जिसके कारण इस ब्रांच में सोमवार को डिमांड के आधार पर पैसा मंगाया गया था।मंगलवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरिहरपुर शाखा में सुबह लगभग 11:00 बजे शाखा प्रबंधक आरपी सिंह वह कैशियर शीतला प्रसाद अपने-अपने पटल का काम कर ही रहे थे की अचानक मुंह बांधे चार बदमाश आए और ग्राहकों को मारने पीटने लगे और पिस्टल निकालकर शाखा प्रबंधक व कैशियर के ऊपर तान दिए और स्ट्रांग रूम की चाबी लेकर चलने को कहा इस बीच गेट पर एक बदमाश पिस्टल ताने खड़ा था स्ट्रांग रूम में रखें रुपए बैग में भर लिया और शाखा प्रबंधक व केशियर को स्ट्रांग रूम में बंद कर भाग गये। शोरगुल मचाने पर बाहर खड़े लोगों ने अंदर आकर दरवाजा खोला।
बैंक में सुरक्षा के लिए ना तो प्राइवेट सुरक्षा गार्ड है नाही कोतवाली लम्भुआ से तैनात कोई गॉड है । इस संबंध में शाखा प्रबंधक आर पी सिंह ने बताया कि सुरक्षा की डिमांड विभाग से लिखा-पढ़ी की गई है लेकिन अभी तक कोई सुरक्षा गार्ड मुहैया नहीं कराया जा सका।बैंक परिसर में पांच मिनट तक उक्त बदमाश लूटपाट करते रहें लेकिन बैंक कर्मी घबराहट मैं अलार्म को नहीं बजा सके।

मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स लम्भुआ दलबीर सिंह कोतवाल लम्भुआ आशुतोष मिश्रा व विधि विज्ञान प्रयोगशाला सुलतानपुर समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment