Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Wednesday, 12 September 2018

सेक्युलर मोर्चे की सक्रियता बढी

कंट्री लीड़र न्यूज नेटवर्क लखनऊ
समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद सेक्युलर मोर्चा का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को उन्होंने मोर्चा के प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की टीम घोषित की। इसमें नौ लोग शामिल किए गए हैैं। यह सभी मीडिया के मंच पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का पक्ष रखेंगे।

प्रवक्ता रखेंगे मोर्चा की बात

प्रवक्ताओं की टीम में जिन लोगों को शामिल किया गया है, वे पहल से ही उनकी करीबी रहे हैैं। इनके नाम शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशु, मोहम्मद फरहत रईस खान व अरविंद यादव हैैं। इससे पहले शिवपाल ने श्रीकृष्ण वाहिनी के सम्मेलन में मोर्चा का जिला, मंडल व राष्ट्रीय पर विस्तार करने की बात कही थी। वह प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुके हैं।

कदम को वापस नहीं लेंगे

समाजवादी पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह अपने उठाए कदम को वापस नहीं लेंगे। वह कहते आए हैं कि उन्होंने नेताजी का आशीर्वाद लेकर यह कदम उठाया है। समाजवादी पार्टी की आजीवन सेवा की बदले में कोई पद नहीं मांगा। बस सम्मान मांगा था। मैं नहीं चाहता था कि अलग होकर कभी चुनाव लड़ूं। अब तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही जिलेस्तर पर कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। मंडल स्तर पर प्रभार सौंप दिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment