Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 10 September 2018

लाइलाज हो गया है जासरपुर गाँव मे जलभराव भराव का दर्द


कंट्री लीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
धनपतगंज के जासरपुर जज्जौर  अमऊ धर्मदास पुर के सैकड़ों किसानों  की हजारों बीघा जमीन विगत महीने भर से जल भराव के चलते नदी का रूप ले चुकी है।फसलें पानी के कारण गल चुकी है।अमऊ शंकर गढ़ मार्ग पानी मे डूबा है इस रोड पर पखवाड़े भर से आवागमन ठप है।जासरपुर गाँव चारो तरफ पानी से घिरा है गाँव के बाशिन्दे कमर भर पानी मे डूबते हुये जरूरी कामो के लिये बाहर निकल पाते है।गंदगी और कीचड़ से गाव मे मच्छरो ने अपना डेरा जमा रक्खा है ।प्राईमरी मे पढने वाले बच्चो का स्कूल जाना बंद है।ग्रामीणों जुबानी और मौजूदा जल भराव की स्थिति देखते हुये शायद पानी सूखने मे पखवारा भर का समय लग सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन से बहुत गोहार लगाई गई कि गाँव मे कम से कम दवा का छिड़काव  ही कराया दिया जाय वह भी आज तक नही कराया गया।हल्का लेखपाल तक यहाँ झाकने नही आता अब तो सब उम्मीदें टूट चुकी है भगवान का ही भरोशा है।सबसे ज्यादा  परेशानी मे गाँव के मवेशी है जो महीनों से एक ही जगह कीचड़ मे कैद है ।चारा चुगान  का जल भराव के चलते कोई ठौर नही बंचा है।गाँव का दर्द किससे कहा जाय जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधि कोई भी सुनने वाला नही है।

No comments:

Post a Comment