Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 3 September 2018

आई आई टी BHU से आदर्श बहू बनने का ड़िप्लोमा ले सकेगी लड़कियाँ

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क वाराणसी
आईआईटी बीएचयू लड़कियों को आदर्श बहू बनने की ट्रेनिंग देगा और इसके लिए तीन माह का कोर्स चलाया जाएगा। यंग स्किल्ड इंडिया के सीईओ नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि इस कोर्स की शुरुआत समाज में बढ़ती हुई समस्या को देखते हुए की जा रही है। इस अभियान को एक निजी संस्थान के साथ मिलकर डाटर्स प्राइड-बेटी मेरा अभिमान कोर्स के तहत तैयार किया गया है।
   
उन्होंने बताया कि तीन महीने की इस ट्रेनिंग में आत्मविश्वास, पारस्परिक कौशल, समस्या को सुलझाने के कौशल, तनाव संभालने के गुण के साथ ही कंप्यूटर की जानकारी, फैशन के बारे में ज्ञान के अलावा मैरिज स्किल्स और सामाजिकता के भी गुण सिखाए जाएंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए जल्द ही विभाग में छात्राओं के चयन को लेकर तैयारियां शुरू होने वाली हैं। 

No comments:

Post a Comment