Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Monday, 10 September 2018

भारतबंद के आह्वान पर कुछ दल कांग्रेस के साथ तो कई दलों ने कन्नीकाटी


कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क दिल्ली

कांग्रेस के भारत बंद को 21राजनीति दलों के समर्थन का दावा। तो कई दल रहे दूर।
“देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को 'भारत बंद' किया ।देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को 'भारत बंद' किया है। कांग्रेस के इस बंद को 21 विपक्षी दलों, कई व्यापारिक और समाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। जबकि कुछ पार्टियां ऐसी भी हैं जो कांग्रेस के नेतृत्व करने की वजह से इस विरोध में साथ नहीं रही हैं।
भारत बंद में सपा, जेडीएस, बसपा, एनसीपी, डीएमके, आरजेडी, सीपीआई, सीपीएम, एआईडीयूएफ, नेशनल कांफ्रेंस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा, आप, टीडीपी, केरल कांग्रेस, आरएसपी, आईयूएमएल, शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल, राजू शेट्टी की स्वाभिमानी शेतकरी पार्टी और हिंदुस्तान अवाम पार्टी (हम) का साथ  मिला ।तोकांग्रेस के इस भारत बंद में कई दल शामिल नहीं  रहे ।
***********
 इनमें बीजू जनता दल, टीआरएस और एआईएडीएमके जैसे कई राजनीतिक दल हैं जो 'भारत बंद' के खिलाफ हैं।बोलेमुद्दा सही मगर ‘बंद’ नहीं।
************
तृणमूल कांग्रेस ने इस बंद से दूर रहने का निर्णय किया है। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि जिन मुद्दों पर बंद बुलाया जा रहा है, वह उस पर साथ है, लेकिन पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषित नीति के मुताबिक वह राज्य में किसी तरह की हड़ताल के खिलाफ है।
*****************
वैसे ही आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'यद्यपि मुद्दा सही है, लेकिन कांग्रेस को ईंधन मूल्य वृद्धि और भारतीय रुपये में गिरावट के मुद्दे पर कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
***************
शिवसेना ने नही लिया हिस्सा,
***************
मनसे ने किया समर्थन
******************


No comments:

Post a Comment