Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Tuesday, 4 September 2018

आगामी लोकसभा चुनाव जन हित के मुद्दे पर होगा

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेष यादव ने आज यहां कहा कि कैलाष- मानसरोवर भारत की धार्मिक भावना से जुड़े हैं। उनका पौराणिक महत्व है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। भारत सरकार को चीन से कैलाष-मानसरोवर को भारत को सौंपने की मांग करनी चाहिए।
सपा के पुराने नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
यादव पार्टी मुख्यालय, लखनऊ स्थित डाॅ0 लोहिया सभागार में एकत्र जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बिजनौर, गोरखपुर, गोंडा, लखीमपुर-खीरी के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अहमद हसन, माता प्रसाद पाण्डेय, राजेन्द्र चैधरी, नरेष उत्तम पटेल, एस.आर.एस. यादव तथा मध्य प्रदेष के नेता डाॅ0 सुनील मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के वादों में नहीं भटकेगी। भाजपा की नीतियों से जनता बेहद नाराज है। उपचुनावों के परिणामों से यह साबित हो चुका है।इस बार लोकसभा के चुनावों में भाजपा को भटकाने, बहकाने का मौका नहीं मिलेगा। चुनाव किसान, रोजगार, सड़क और बिजली आदि जनहित के मुद्दों पर होगा। भाजपा को चुनाव को मैनेज नहीं करने दिया जाएगा। जनता वोट डालकर बता देगी कि वह किसकी सरकार बनाएगी।

No comments:

Post a Comment