Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Saturday, 22 September 2018

तहसील प्रशासन की सख्त बकाया वसूली से बकायेदारो के पसीने छूटे

वसूली की कार्यवाही से बकायेदारों के पसीने छूटे मचा क्षेत्र के लापरवाह बडे बकायेदारो मे हडकम्प "
  कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट -लक्ष्मी नरायन तिवारी
उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने आज बैंक के बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया।जिससे बकायेदारों में हड़कम्प मच गया।तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी ने आज बैंक द्वारा आरसी जारी किए गये नौ लाख के  बकायेदार स्वामीनाथ अग्रहरि निवासी गनापुर की डीसीएम ट्रक संख्या यू पी 44 टी 7905 को अपनी कस्टडी में लेकर तहसील परिसर में खड़ी करवाया।दूसरे बड़े बकायेदार जुनैद अहमद पुत्र अखलाख पारा बाजार ने तीन लाख नकद जमा किया।पारा बाजार निवासी अजीमुद्दीन पुत्र सत्तार ने नकद पचास हज़ार की धनराशि जमा कर शेष राशि शीघ्र जमा करने का वादा किया ।वही कई बकायेदारो को बकाया जमा करने का सख्त निर्देश दिया।तहसील प्रशासन बल्दीराय की इस कार्यवाही की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।वहीं बड़े बकायेदार परेशान हैं।तहसीलदार ने कहा कि यदि बड़े बकायेदार समय पर बैंकों का पैसा जमा नही करते तो इस तरह की कार्यवाही की जायेगी।इस मौके पर नायब तहसील दार ए एन पाल,अमीन शिव प्रसाद, रंग बहादुर सिंह, कुँवर बहादुर यादव,व धर्म राज रहे मौजूद।

No comments:

Post a Comment