Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Wednesday, 19 September 2018

एआरटीओ कार्यालय पर छापे मारी मे हत्थे चढ़े चार दलाल मुकदमा पंजीकृत

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
एआरटीओ कार्यालय में दलालों की बढ़ती सक्रियता को जिला प्रशासन ने गंभीरता से  लेते हुये छापेमारी  की।   बुधवार को सदर एसडीएम व नगर कोतवाल की संयुक्त टीम ने उपसंभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय में छापेमारी की। एसडीएम को देख दलालों के होश उड़ गये।अचानक आयी आफत के चलते दलाल इधर-उधर भागने लगे।  जिनमे से चार को पुलिस ने धर दबोचा और सघन पूछताछ के बाद कोतवाली ले गई।तथा मुकदमा पंजीकृत किया।
 सदर एसडीएम प्रणय सिंह  ने कहा कि काफी समय से परिवहन विभाग के कार्यालय पर बाहरी लोगों के दखल की शिकायत आ रही थी, जिसपर जिलाधिकारी के निर्देश पर यहां छापेमारी की गई। आरटीओ माला वाजपेयी ने बताया कि जांच में चार लोग संदिग्ध मिले जिनसे पूछताछ के लिए कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गई है। इसके अलावा अन्य को कड़ी चेतावनी दी गई है। कहा कि अगर दोबारा जांच में कोई भी बाहरी व्यक्ति कार्यालय में देखा गया तो उस पर कार्रवाई तय है।बिचौलिओ से सम्बंध रखने वाले विभागीय कर्मचारियों पर भी जिला प्रशासन कड़ी नजर रखे हुये है संलिप्तता पाये जाने पर कार्यवाही होगी।

No comments:

Post a Comment