Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Wednesday, 12 September 2018

कजरी तीज पर कावडियो ने दुःखहरण नाथ शिवलिंग पर सरयू जल से किया अभिषेक


कंट्री लीड़र न्यूज नेटवर्क गोंडा
कजरी तीज के पावन अवसर पर बुधवार को यहां हर-हर महादेव की गूंज रही। लाखों की संख्या में उमड़े कांवरियों ने शिव मंदिरों में बोल बम के जयकारों के साथ भोले का जलाभिषेक किया। मंगलवार रात से पौराणिक पृथ्वीनाथ और दुःखहरणनाथ मंदिरों में शुरू हुआ जलाभिषेक बुधवार तक लगातार जारी रहा। मंगलवार रात को नगर कांवरियों के रेले से पटा रहा। 
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जगह- जगह लोग और सामाजिक संस्थाओं की ओर से पंडाल लगाकर कांवरियों की सेवा की गई। डीएम कैप्टन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक कांवरियों ने जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थान पर कोई अप्रिय घटना प्रकाश में नहीं आई है। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि सूचना के मुताबिक इस बार सात लाख से अधिक कांवरियों ने जलाभिषेक किया। 
मंगलवार रात कमिश्नर सुदेश ओझा और डीआईजी एके राय ने पृथ्वीनाथ और दुःखहरणनाथ मन्दिरों का जायजा लिया। सभी अधिकारियों ने भी भोले का जलाभिषेक किया। 
पृथ्वीनाथ मंदिर पर उमड़े शिव भक्त : पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर में कांवरियों ने मंगलवार देर शाम से शिवलिंग पर जलाभिषेक शुरू कर दिया। मंदिर पर जलाभिषेक की शुरुआत देर शाम देवीपाटन मण्डल के कमिश्नर सुधेश कुमार ओझा व डीआईजी एके राय के जलाभिषेक व पूजा अर्चन से हुई। उसके बाद कांवरियों ने जलाभिषेक किया। करनैलगंज सरयू नदी से जल लेकर नंगे पांव पैदल चलकर आये कांवरिये रात 10 बजते ही लाइनों में लगने लगे। 
रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक का इंतजार करने लगे। मेला प्रशासन के बार- बार अनुनय विनय पर भी कांवरिया जलाभिषेक में तेजी नहीं ला रहे थे। देखते-देखते कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा,और लाखों की संख्या में कांवरिये लाइन में लग गए। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बहराइच, एसडीएम सदर, सीओ मनकापुर,सीओ पयागपुर व राजस्व कर्मी रहे।

No comments:

Post a Comment