Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Tuesday, 4 September 2018

नवाबगंज में 64 वीं बालक-बालिका स्कूल स्टेट फुटबाल चैम्पियनशिप शुरू


कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क गोण्डा(नबाबगंज)
 नबाबगंज के जेम्स हार्वे मेमोरियल इण्टर कालेज के खेल मैदान पर मंगलवार को 64 वीं बालक-बालिका स्कूल स्टेट चैम्पियनशिप का आगाज अंडर 14 की मेजबान टीम देवी पाटन और आगरा के मध्य खेले गए मैच से हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
देवीपाटन की टीम ने आगरा को शून्य के मुकाबले चार गोल से पराजित कर प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की।
बालिकाओं का पहला मैच ग्राउंड ए पर मेरठ और इलाहाबाद की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें इलाहाबाद ने विपक्षी टीम को सात गोल से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। बालकों के अंडर 19 का पहला मैच नन्दिनी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया, जिसमें बनारस ने मुरादाबाद के विरुद्ध तीन गोल से जीत हासिल की।
 उद्घाटन अवसर पर  कन्या इण्टर कॉलेज की छात्रा पूजा और शिवांशी ने वाणी वंदना प्रस्तुत की।
राम नगीना यादव, प्रधानाचार्य सोलोमन , इन्द्रपाल सिंह , सुनीता रानी आदि मौजूद रही।
शैलेंद्र सिंह 'रिन्टु', राजेन्द्र कुमार व निर्णायक मंडल में सैय्यद अब्दुल मुजीब, रेफरी रवि गौतम रहे।
स्कूल स्टेट के पहले दिन के नतीजे : अंडर 19 बालक वर्ग में नन्दिनी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए पहले दिन के मुकाबलों मे फैजाबाद और लखनऊ के मध्य मैच ड्रा रहा। मिर्जापुर और गोरखपुर के मध्य खेला गया मुकाबला कांटे का रहा। अन्तिम क्षणों में मिर्जापुर ने एक गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। निर्णायक और रेफरी की भूमिका में राजीव यादव, सन्दीप निषाद, इन्द्र प्रताप रहे। अंडर 14 बालक वर्ग में जेम्स हार्वे के ग्राउंड बी पर अन्य मुकाबलों में गोरखपुर ने फैजाबाद को तीन गोल के अंतर से शिकस्त दी।
इस मैदान पर सबसे जोरदार भिड़ंत लखनऊ और बरेली के स्पोर्ट्स कालेज की टीमों में हुई।
अंडर 19 बालिका वर्ग में  बरेली ने कानपुर को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित किया। मेजबान देवीपाटन की टीम को अलीगढ़ से हार का सामना करना पड़ा। मिर्जापुर ने मेरठ को पांच गोल के अंतर से करारी शिकस्त दी। गोरखपुर ने मुरादाबाद को छह गोल से पराजित किया। इस मैदान पर हुए मैचों में रेफरी और निर्णायक मंडल में आनंद यादव, विवेक वर्मा, नोमान और रोहित रहे।

No comments:

Post a Comment