Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Wednesday, 29 August 2018

शिव पाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को सक्रिय करने की योजना बनायी।

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क लखनऊ
शिव पाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को सक्रिय  करने की  योजना  बनायी।
 राज्य मुख्यालय समाजवादी पार्टी में लंबे अरसे से अलग-थलग  महसूस कर रहे  शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को सक्रिय  करने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि यह फैसला उन्होंने  मुलायम सिंह यादव के साथ लोहिया ट्रस्ट में हुई बैठक में मंत्रणा के बाद किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुलायम सिंह यादव भी इस मोर्चे में जुड़ेंगे।शिवपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे संघर्ष के बाद बनी थी। इसमें कई बड़े-बड़े नेता रहे हैं। लंबे समय से इसमें कई जिम्मेदार लोगो को काम करने का मौका नही मिल रहा है। इसीलिए सेक्युलर मोर्चा बनाकर अपने लोगों को काम दिया है। लोगों से बात करें और लोगों को जोड़ें। बूथ पर जाएं, जिले में जाएं। संगठन खड़ा किया जाए। हम चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी न टूटे।


No comments:

Post a Comment