Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Friday, 17 August 2018

बीकापुर के पास सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत

कंट्रीलीड़र न्यूज फैजाबाद
सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय स्नातक के छात्र की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे फैजाबाद जनपद के बीकापुर कस्बे में  हुआ। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 22 वर्षीय रितिक कुमार गौड़ और याकूब निवासी उसरी मानापुर कोतवाली बीकापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर से फैजाबाद ले जाया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रितिक कुमार की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया । मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा स्नातक का छात्र बताया जाता है।

No comments:

Post a Comment