Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Saturday, 11 August 2018

प्रतापगढ मे बाइक सवार की गोली मार कर हत्या

कंट्रीलीड़र न्यूज प्रतापगढ
प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार देर रात निमंत्रण से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दलपत शाहपुर गांव  निवासी मोतीलाल (42) घर से  निमंत्रण में गया था। वहां से देर रात घर वापस आते समय रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से उसे गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पट्टी कंधई पुलिस भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची।और अपराधियों की तलाश मे जुटी है।

No comments:

Post a Comment