Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Friday, 17 August 2018

गुजरात मे मानसून फिर सक्रिय, तेज बारिश मे तीन की मौत

कंट्रीलीड़र न्यूज़ नेटवर्क (गांधी धाम )
गुजरात में लगभग एक पखवाड़े के लंबे विराम के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है तथा राज्य के अधिकांश हिस्साें में पिछले 24 घंटे में बरसात हुई है और कुछ स्थानों पर छह ईंच यानी आधा फुट अथवा इससे अधिक तक वर्षा दर्ज की गयी है. उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा पूर्वी राजस्थान पर बने निम्न वायुमंडलीय दबाव और संबंधित चक्रवाती प्रणाली के असर से हो रही वर्षा से पानी की कमी वाले इस राज्य के किसानों और आम लोगों में उम्मीद की किरण पैदा हुई है. उधर, वर्षा जनित घटनाओं में आज राज्य में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी।            हमारे गांधी धाम प्रतिनिधि के अनुसार
अरावल्ली जिले के मोडासा के पहाड़पुर के निकट बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि छोटा उदेपुर जिले के क्वांट तालुका के बुजर और मोटी सढकी गांवों में एक एक व्यक्ति की मकान गिरने से मौत हो गयी. आज सुबह आठ बजे तक के पिछले 24 घंटे में 24 जिलों के 141 तालुका में वर्षा हुई थी जिसमें सर्वाधिक 137 मिलीमीटर छोटा उदेपुर में दर्ज की गयी थी. आज सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक 230 तालुका में वर्षा हुई और सर्वाधिक 150 मिमी खेड़ा जिले के कपड़वंज में दर्ज की गयी थी. 51 तालुका में दो ईंच यानी 50 मिमी अथवा इससे ज्यादा वर्षा दर्ज की गयी थी. पंचमहाल के गोधरा में 125 मिमी, गांधीनगर के कलोल मे 111 मिमीए अहमदाबाद के साणंद में 110 मिमी, खेड़ा के मातर में 104 जबकि अहमदाबाद शहर में 102 मिमी वर्षा दर्ज की गयी थी.राज्य मध्यवर्ती क्षेत्रों के अलावा कच्छ और उत्तरी गुजरात तथा सौराष्ट्र और दक्षिणी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हुई. कच्छ के भचाऊ में 57 मिमी तथा गांधीधाम में 37 मिमी वर्षा दर्ज की गयी. अहमदाबाद शहर समेत कई स्थानों पर जलभराव से जनजीवन पर असर भी पड़ा. शहर के सात अंडरपास सुबह बंद थे हालांकि बाद में वर्षा रूकने पर ये सभी एक एक कर खोल दिये गये. कई स्थानों पर जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाओं से यातायात पर भी असर पड़ा.

No comments:

Post a Comment