Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Wednesday, 15 August 2018

खेत मे अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी

कंट्रीलीड़र न्यूज सुलतानपुर
 जयसिंहपुर के  रामनाथपुरवा गांव मे बुधवार की दोपहर अज्ञात महिला की लाश खेत मे मिली । लाश मिलने से क्षेत्र में भय का माहौल है सूचना पर पंहुची पुलिस लाश को कब्जे मे लेकर छान बीन कर रही है।
  बुधवार को आषाराम निषाद अपने खेत मे खाद डालने गये तो उन्हें पड़ोसी सहम मुल्ला के खेत मैं शव दिखाई पड़ा। जिसके बाद उन्होंने अपने भतीजे प्रधान भरत राम निषाद को सूचना दी। प्रधान ने  चौकी इंचार्ज दरोगा रामराज को फोन से सूचित किया सूचना पर चौकी इंचार्ज सेमरी मौके पर पहुँचे व खेत मे महिला का शव मिलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी ।सूचना  पर क्षेत्राधिकारी विजयमल सिंह यादव क्राइम  ब्रांच के कुँवर बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। और शव कब्जे मे लेकर  छानबीन  शुरू कर दी है।शव की शिनाख्त नहो हो सकी है।

No comments:

Post a Comment