Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Tuesday, 21 August 2018

भारतीर शूटर सौरभ चौधरी का गोल्ड निशाना

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क
18 वें एशियन गेम्स में मंगलवार के दिन की शुरुआत भारत के लिए स्वर्णिम रही। भारतीय शूटर सौरभ चौधरी ने 10 मी एयर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। सौरभ ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की है।भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ ने पदार्पण करने के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह भारत की झोली में तीसरे दिन गिरा पहला और कुल तीसरा स्वर्ण पदक है।इसके अलावा इस स्पर्धा में एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता।अभिषेक ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219-3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

No comments:

Post a Comment