Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 13 August 2018

मंदिर के पुजारी की लोहे के राड से पीट कर हत्या

कंट्रीलीड़र न्यूज सुलतानपुर
सुलतानपुर जिले के पयागीपुर पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर के पुजारी श्यामलाल गौतम बीते 8 वर्षों से मंदिर की देखभाल कर रहे थे। पुजारी श्यामलाल मूलत: जौनपुर जिले के सुजानगंज इलाके के रहने वाले थे। रविवार की देर रात कुछ बदमाश मंदिर के उत्तरी छोर से खिड़की काटते हुए परिसर में प्रवेश किए और दान पात्र में रखा रुपया भरने लगे।
बताया जा रहा है कि इसी बीच पुजारी से विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। इस दौरान बदमाशों ने लोहे के रॉड से पुजारी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स समेत फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल शुरू कर दी। 

No comments:

Post a Comment