Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 20 August 2018

फोगाट ने रचा इतिहास


कंट्रीलीड़र खेल समाचार 
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किग्रा वर्ग में सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।
विनेश ने इस तरह भारत को इन खेलों में दूसरा स्वर्ण और कुश्ती का भी दूसरा स्वर्ण दिलाया। विनेश इसके साथ ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। बजरंग पूनिया ने रविवार को इन खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। विनेश ने 50 किग्रा के फाइनल में जापान की इरी यूकी को 6-2 से पराजित किया।
विनेश ने फाइनल में जापानी पहलवान के खिलाफ आक्रमण और रक्षण का बेहतरीन नमूना पेश किया। उन्होंने पहले ही राउंड में 4-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने यूकी को अपने पैरों से पूरी तरह दूर रखा ताकि वे कोई दांव न लगा सके।दूसरे राउंड में विनेश को हालांकि चेतावनी के बाद 1अंक गंवाना पड़ा लेकिन उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखते हुए अंतिम सेकंडों में 2 अंक लेकर 6-2 पर मुकाबला समाप्त कर दिया। विनेश ने स्वर्ण जीतते ही अपनी खुशी का इजहार किया और भारतीय खेमा भी खुशी से उछल पड़ा।

No comments:

Post a Comment