Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 10 August 2018

जाको राखे साईया मार सके न कोय

कंट्रीलीड़र न्यूज सुलतानपुर
धनपतगंज ।विकास क्षेत्र अंतर्गत  पडरे गांव में गन्ने के खेत मे झोले में बंद मिला  एक नवजात शिशु।
*पीरो सरैया सुमन सिंह बनी पालन हार

मामला  विकास क्षेत्र धनपतगंज के  पडरे गांव का है जहां एक माँ ने  ममता को शर्मसार करते हुए मानवता व सम्बेदना की सारी हदें पार कर दी ।
        गाँव निवासी मोमिना  9अगस्य को दोपहर     पडरे से वापस लौट रही थी । की रास्ते मे  गन्ने के खेत में बन्द झोले में कुछ हरकत देखी।  पास जाकर देखा तो झोले में नवजात शिशु था उनका ममत्व जग उठा ।वे झोले से शिशु को निकालकर अपने घर लायीं ।उनके घर नवजात शिशु को देखने वालों की  भीड़ लग गयी ।उसने डाक्टर व नर्स बुलाकर नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया ।इसी बीच गांव की ही सुमन सिंह पत्नी बड़कऊ सिंह जोकि निःसंतान हैं , ने मोहम्मद यूसुफ से वह बच्चा पालने के लिए ले लिया ।बच्चा पाकर दंपत्ति हर्षित है ।ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस  को भी दी।

No comments:

Post a Comment