Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 9 August 2018

अवैध गैस रिफिलिग का बड़ा खुलासा, भारी संख्या मे भरे व खाली सिलेड़रं बरामद

कंट्रीलीड़र न्यूज
लखनऊ ।तमाम दावों के बावजूद उपभोक्ताओं से घटतौली की जा रही है। एजेंसी से घरों तक पहुंचाने में सिलिंडरों से गैस निकाली जा रही है। मोहनलालगंज में प्रशासन ने बुधवार को छापा मारकर अवैध रीफिलिंग के लिए लाए गए पचास से अधिक सिलिंडर बरामद किए। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो को हिरासत में लिया गया है। रीफिलिंग के पीछे कई एजेंसियों की मिलीभगत सामने आ रही है। मोहनलालगंज प्रशासन को सूचना मिली थी कि मोहनलालगंज स्थित केवली गांव में रीफिलिंग का गोरखधंधा चल रहा है। छापे के दौरान कुल 38 सिलिंडर भरे और 18 सिलिंडर खाली बरामद हुए। इस गोरखधंधे की प्रशासन गहनता के साथ छानबीन कर रहा है।

No comments:

Post a Comment