Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Tuesday, 21 August 2018

अधेड़ व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क फैजाबाद
बाजार से देर रात घर लौट रहे एक अधेड़ व्यक्ति की पहले से घात लगाए अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजाबाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर का जायजा लिया।
प्राप्तजानकारी के अनुसार तारुन थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनकठवा निवासी संतराम वर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र राम उजागिर वर्मा को सोमवार की देर रात नेवादा बाजार से पैदल घर वापस आते समय रास्ते में बीकापुर कोतवाली क्षेत्रातर्गत ग्राम पंचायत भावापुर मजरे गजड़ी के निकट पहले से घात लगाकर बैठे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोककर सिर पर सटा कर गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजाबाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर अरविंद कुमार चौरसिया बीकापुर कोतवाल रामचंद्र सरोज, गयासपुर चौकी इंचार्ज अजय सिंह सहित यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुये घटना के संबंध में खोजबीन शुरू कर दी गई।फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

No comments:

Post a Comment