Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 24 August 2018

बाइक सवार युवक की ट्रक से दब कर दर्दनाक मौत

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क फैजाबाद
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगारी पुल के निकट बीती रात एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। इस दौरान युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीकापुर कोतवाली पुलिस ने शव को  कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र में नासिर पुर  निवासी 45 वर्षीय राम गोपाल वन राजा पुत्र ललई चौरे बाजार से घर वापस आ रहा था। रास्ते में मंगारी पुल के निकट बीती रात लगभग  दस बजे सुल्तानपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक संख्या यूपी 42 बीटी 4113 ने पीछे से से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। ट्रक चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने शव का करके पीएम के लिए भेजा दिया है।  भाई की तरफ से तहरीर पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

No comments:

Post a Comment