कंट्रीलीड़र न्यूज सुलतानपुर
रिपोर्ट -करूणा तिवारी
सुलतानपुर । जिला अस्पताल से ड्यूटी कर पड़ोसी युवक के साथ बाइक से घर जा रहे चिकित्सक को अमहट चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाइक पर बैठा युवक जख्मी हो गया। हादसे के पास चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस वाहन को खींचकर चौकी पर ले गई।कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगढ़ (अमहट) निवासी डॉ.आलेरजा (25) पुत्र मोहम्मद अमीन जिला अस्पताल में हाउस जॉब कर रहे थे। शुक्रवार को रात आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वे बाइक से रोजाना की तरह अमहट चौराहे के निकट स्थित अपने पड़ोसी मोहम्मद मोहसिन (26) पुत्र नजफ अली की दुकान पर गए। जहां से रात करीब दस बजे दोनों लोग मोटर साइकिल से घर जाने के लिए निकले थे। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर पहुंचते ही बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।
डाक्टर रजा सड़क की तरह जा गिरे और ट्रक का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गनीमत रही कि मोहसिन पटरियों की ओर गिरा, उसे हल्की चोट आईं हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सक के गांव में कोहराम मच गया। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अमहट पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक नियाजी हुसैन ने बताया कि ट्रक चालक फरार है। मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है। उधर, चिकित्सक के परिवारीजन घटना से गहरे सदमे में हैं व जिला अस्पताल के कर्मचारी भी आश्चर्य चकित हैं।

No comments:
Post a Comment