Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 27 August 2018

दीवार गिरने से मलवे के नीचे दब कर युवक की मौत

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क फैजाबाद
खंडासा थाना क्षेत्र के चिरैंधापुर गांव में  दीवार गिरने से एकयुवक  दबकर  गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारी जन घायल को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय ले गये जहा रास्ते मे उसकी मौत हो गयी।
खंडासा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रायपट्टी मजरे चिरैंधापुर में बीती 26 अगस्त की रात 45 वर्षीय राममिलन अपने घर में सोया था ।   लगभग 11 बजे अचानक दीवार गिर गई। उसके मलबे में दब जाने से राममिलन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने 100 नंबर  पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और घायल राममिलन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा पंहुचाया। हालत गंभीर  होने के कारण सीएचसी के डॉक्टरों की सलाह पर गंभीर राममिलन को वाहन की व्यवस्था कर जिला अस्पताल भेजवा दिया।  जहाँ रास्ते मे उसकी मौत हो गयी । अस्पताल के डॉक्टर ने  उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments:

Post a Comment