Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Sunday, 26 August 2018

खूंखार तेदुआ शनिवार की देर रात पिजरे मे फंसा

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क बहराईच

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कारीकोट गांव में आदमखोर बनता जा रहा बेखौफ तेंदुआ शनिवार की देर रात पिंजरे में आ फंसा

 पिछले दिनों 16 अगस्त को गुलरा गांव के प्रमोद के परिवार के एक लड़की को निशाना बनाने के बाद,  वन विभाग व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारियों ने तेदुयेको पकड़ने की योजना को मूर्तरूप दिया। डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के जंतु वैज्ञानिक आशीष बिष्ट ने बताया कि थर्मो सेंसर कैमरे से तेंदुए का लोकेशन फोटो लेने के बाद अधिकारियों ने ट्रैक रूट बनाया और गाव के स्कूल के निकट पिजरा लगा दिया। जिसमे शनिवार को तेदुआ आ फंसा।जिसे देखने के लिये काफी संख्या मे ग्रामीण इकट्ठा हुये।पकड़े गये तेदुये को वन बिभाग की  टीम वन रेंज कार्यालय ले गयी।








No comments:

Post a Comment