Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 7 December 2018

तिलक समारोह मे चली गोली तीन घायल

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क लखनऊ 
लखनऊ मे गुडंबा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर एच मे एक तिलक समारोह मे चली गोली

 मे तीन लोग जख्मी हुये।पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर फरार अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।
तिलक समारोह के दौरान कार्यक्रम मे पंहुचे लोगो का  कुछ  बाहरी लोगों से विवाद हो गया। जिसके बाद  दोनो तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गईं। जिसमे पास ही खड़े तीन लोगों को गोली लग गई। दो युवकों के पैर में लगी जबकि एक के कमर में लगी। आनन-फानन में दो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर  रूप से घायल एक युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने गोली चलाई, जिसमें शुभम, कुलदीप, और अनूप नाम के युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग खतरे के बाहर हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment