Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Friday, 7 December 2018

"वेदों के संदेश राष्ट्र के साथ विश्व को दिशा देते है"

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
धनपतगंज कस्बे मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवध कुमार सिंह के यहाँ आयोजित चारो बेदो के यज्ञ कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह

 ने चर्चा के दौरान प्रदेश मे कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों को पारदर्शी बताया।अनौपचारिक वार्ता मे उन्होंने

 ग्रामीण अंचल की खानपान रहन सहन व धार्मिक रीतिरिवाजो की  पुरानी परम्पराओ को जरूरी बताया और बोले कि हम सभी को आधुनिकता मे रहते हुये प्राचीन परम्पराओ को संजोये रखना जरूरी है।इस दौरान उन्होंने वेदो  के संदेशो को राष्ट्र ही नही विश्व के लिये आवश्यक बताया और बल देते हुये कहा कि  देश व्यापी तमाम समस्याओ के हल  के लिये हम सभी को सामूहिक रूप से  संघबद्ध होकर आगे आना चाहिये क्योकि अकेला व्यक्ति और बिखरा हुआ समाज दुर्बल माना जाता है।ऐसा वेदो का मत है।उन्होंने यज्ञाचार्य के साथ यज्ञ कार्य को सम्पन्न कराने मे लगी यज्ञ संचालक बहनो


 से मुलाकात की और वैदिक यज्ञ परम्परा को आगे बढाने मे 
महिलाओं की भूमिका की सराहना भी की। साथ साथ  मौके पर मौजूद थाना प्रभारी  शिवाकान्त त्रिपाठी

 और नायब तहसीलदार ए एन पाल से इलाके की कानून व्यवस्था पर  भी जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment