Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 13 December 2018

*मैरिज लॉन से नाबालिग बच्चों ने उड़ाया लाखो रूपये से भरा बैग, पुलिस जुटी कार्यवाही में...*



*मैरिज लॉन से नाबालिग बच्चों ने उड़ाया लाखो रूपये से भरा बैग, पुलिस जुटी कार्यवाही में...*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में बीती रात राम-लखन मैरिज लान में सालगिरह मना रहे दंपत्ति के पास से रुपए से भरा बैग नाबालिक बच्चे पार कर गये। सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार 10 साल के नीचे के बच्चे पहले तो चाऊमीन खाये और बाद में गिफ्ट और रुपए से भरा बैग भी उड़ा ले गये। घटना मौहरिया स्थित राम लखन मैरिज लान में करौंदिया निवासी इंदु शर्मा अपने 25वीं शादी की सालगिरह मना रही थी कि उसी समय अज्ञात चोर उचक्के भी सक्रिय हो गए और उन्हीं के पास रखा हुआ बैग और गिफ्ट बच्चों ने पार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो तीन बच्चों को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह सब बच्चे काशीराम आवास कॉलोनी के हैं। इस घटना के लेकर

 बलदेव सिंह, डॉ डीएस मिश्र, डॉ राजीव श्रीवास्तव, डॉ आत्मजीत सिंह, अजय श्रीवास्तव, राकेश सिंह, मो इलियास अहमद, पालीवाल के साथ दर्जनों लोग क्षेत्राधिकारी नगर से मिलकर उक्त घटना की सूचना देकर कार्यवाही की मांग किया है...!

No comments:

Post a Comment