*खाद्य एवं रसद अपर आयुक्त के निरीक्षण में मिली खामियों पर सम्बंधित अधिकारियो को लगी कड़ी फटकार...*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख
सरकार की मंशा अनुसार कार्य प्रणाली में सुस्त गति के कारण प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त ने फैज़ाबाद मण्डल के कई धान खरीद केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण
कर डीएसओ को कड़ी फटकार लगाते हुये जल्द अपूर्ण अभिलेखीय कार्य पूरा करने व धान की खरीद में तेजी लाने का निर्देश जारी किया है।
मामला फैज़ाबाद मण्डल के बाराबंकी, अमेठी, फैज़ाबाद व सुल्तानपुर के जिलों में धान की खरीद व कार्यालयो में तैनात कर्मियो द्वारा फीडिंग का कार्य अपूर्ण (धीमा) होने के कारण शासन को रिपोर्ट भेजने में हो रहे विलम्ब के कारण प्रदेश खाद्य एवं रसद अपर आयुक्त रामयज्ञ मिश्र
ने चार जिलो के धान खरीद केन्द्रो का सघन निरीक्षण किया है। इस निरीक्षण को लेकर प्रदेश खाद्य महकमे के अपर आयुक्त रामयज्ञ मिश्र ने चारो जिलों के डीएसओ को जमकर फटकार लगाई। जबकि फीडिंग के लिए जिले में 23 आपरेटर कार्यरत किये है। इसके बाद भी क्षेत्रो में खोले गये सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान में सफाई के नाम पर कटौती व बिचौलिये (दलालो) के द्वारा फसल खरीद की शिकायत को लेकर अपने कार्य गुजरियो में सुधार लाने के प्रति अफसरो को आगाह किया। खाद्य अपर आयुक्त श्री मिश्र ने पहले बाराबंकी, अमेठी, फैजाबाद व सुल्तानपुर जिले के 400 केवी पयागीपुर में खाद्य एवं रसद के अधिकारियो के बैठक कर कई क्रय केंद्रों की हकीकत भी देखी तो वास्तविकता की हकीकत सामने आ गयी। जिसके कारण सम्बंधित अधिकारियो को सख्त चेतावनी देते हुये अपर आयुक्त श्री मिश्र ने कहा कि इपाश मशीन जहाँ लागू है वहां भी बड़ी लापरवाही की जा रही हैं। इस तरह की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। सरकार की धान खरीद में तेजी लाकर लक्ष्य को जल्द पूरा किया जाना चाहिये। साथ ही डिप्टी आरएमओ से धान खरीद कराने वाली संस्थाओ की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी कर अधिकारियो को निर्देशित किया कि किसानो की धान खरीद में कोई कटौती नही होनी चाहिये अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी। अपर आयुक्त के इस बैठक में अमेठी के डीएसओ सजंय कुमार, डीएसओ सुल्तानपुर संजय प्रसाद, फैजाबाद के डिप्टी कमिश्नर खाद्य एवं रसद केएल तिवारी सहित कई विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment