Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Saturday, 9 March 2019

डॉ. देवनारायण शर्मा 'चक्रधर' को मिला 'कवितालोक आदित्य सम्मान'

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -रणविजय सिंह 

 कादीपुर (सुलतानपुर ) ।

चर्चित साहित्यिक संस्था अवधीमंच से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवनारायण शर्मा को हिन्दी काव्य के क्षेत्र में बिशिष्ट योगदान के लिए "कवितालोक आदित्य सम्मान  2019" से सम्मानित किया गया है । 



यह जानकारी देते हुये अवधीमंच के सचिव ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' ने बताया कि क्षेत्र के रानीपुर कायस्थ गांव निवासी डॉ.देवनारायण शर्मा को बिजनौर में आयोजित कवितालोक के दो दिवसीय  'त्रिशतकीय महाकुम्भ कार्यक्रम' में देश विदेश से आये अनेक साहित्यसेवियों के बीच सम्मान पत्र व अंगवस्त्र आदि देकर कवितालोक आदित्य सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया ।

 'चक्रधर' के सम्मान पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.आद्या प्रसाद सिंह'प्रदीप',आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह'जटायु', ओंकार नाथ श्रीवास्तव , ब्रजेश कुमार पाण्डेय 'इन्दु' ,डॉ करूणेश भट्ट , मुंशी रजा व ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह'रवि' आदि ने प्रसन्नता जताई है ।

No comments:

Post a Comment