Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Saturday, 2 March 2019

शारदा सहायक नहर में अज्ञात बालक का शव बहता हुआ मिला


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख
शनिवार को खण्डासा थाना अंतर्गत सतनापुर स्थित शारदा सहायक नहर में अज्ञात  बालक उम्र लगभग तीन वर्ष का शव बहता हुआ मिला। नहर की पटरी के रास्ते जा रहे कुछ लोगों ने देखा की झाड़ी से कुछ अटका हुआ है। पहले तो उन्होंने समझा की कोई खराब कपड़ा फंसा हुआ है।

 जब उसके नजदीक गए तो अज्ञात बालक की लाश थी। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खण्डासा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नहर से शव को बाहर निकालते हुए पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बालक लाल कलर का स्वेटर भी पहना हुआ है पैर से जूता निकल गया था प्रभारी निरीक्षक खण्डासा पहलाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पायेगी फिलहाल शव नहर से ही बहते हुए आया है।

No comments:

Post a Comment