Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 15 March 2019

*आदर्श चुनाव आचार संहिता का होगा कड़ाई से अनुपालन > प्रिया सिंह उप जिलाधिकारी बल्दीराय ।


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -एखलाक अहमद बल्दीराय 

आदर्श चुनाव आचार संहिता का सभी तहसील कर्मी कड़ाई से अनुपालन कराएं ।कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी ।चुनाव आयोग के आदेशानुसार तहसील प्रांगण में मीटिंग कर  उपजिलाधिकारी ने सभी तहसील कर्मी व बी यल ओ,को आदेशित किया ।


 तहसील बल्दीराय  सभागार में उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह ने ,एक मीटिंग कर आगामी लोकसभा चुनाव में ,सभी जिम्मेदार कर्मियों को  जिम्मेदारी से कार्य निर्वहन का टिप्स दिया ।उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार कर्मचारी अपने -अपने क्षेत्र में जुट जाएं ।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कहीं भी होर्डिग्स ,बैनर्स ,नही दिखना चाहिए ।बूथ लेबल अधिकारी/कर्मचारी जिम्मेदारी से सभी मतदाताओं से मिलकर छूटे हुए ,नए व पुराने मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित कराएं ।इसके लिए मतदाता पाठशाला के अंतर्गत पांच लोगों की टीम गठितकर ,LED वैन द्वारा बी बी पैड के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर ,मतदाताओं को जानकारी दी जाएगी ।सभा में तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी ,नायब तहसीलदार  अमरनाथ पाल ,रजिस्ट्रारकानूनगो रमाशंकर मिश्रा ,रजिस्ट्रारकानूनगो कैलाशनाथ शुक्ला ,घन श्याम सिंह कानूनगो , कानूगो देबी प्रसाद तिवारी ,सन्तोष तिवारी लेखपाल ,कमलेश यादव ,त्रिलोकीनाथ , घनश्याम यादव ,बिहारीलाल, सहित दर्जनों राजस्व कर्मी तथा तहसील क्षेत्र के दर्जनों BLO मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment