खेती किसानी देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...
Friday, 29 March 2019
*कांग्रेस ने ब्लाक और न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ बनाई चुनाव की रणनीति *
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
सुल्तानपुर। शुक्रवार, 29 मार्च, 2019, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने सम्पूर्ण लोक सभा के ब्लाक अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुलाई और चुनाव की रणनीति बनायी। और गैर दलो से आये लोगो का स्वागत किया ।
बैठक के शुरुवात में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। लोकसभा संयोजक अमित त्यागी ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलने और उन्हें कांग्रेस के कामों से अवगत कराते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील करने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी के हांथों को मजबूत करना है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर काम करके सुल्तानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह को विजयी बनाना है। कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए एआईपीसी यूपी अध्यक्ष डॉ0 अमीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार देश में बनने वाली है। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और सुल्तानपुर का विकास होगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता सुल्तानपुर और अपने क्षेत्र के विकास के लिए जोश के साथ जन संपर्क करें और लोगों को सच्चाई से परिचित कराएं।
No comments:
Post a Comment