Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Tuesday, 20 November 2018

तोंद वाले दरोगा थाने का प्रभार नही पा सकेंगे


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क लखनऊ 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पुलिस को सुधारने का मन बना लिया है।।  रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम योगी ने 

अधिकारियों को राज्य की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं और  पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि, जो पुलिसकर्मी मोटे 

और अनफिट हैं उन्हें थानो का प्रभार न दिया जाय ।प्रदेश मे आपराधिक मामलों  के लगातार बढने के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सीएम योगी ने  बढते अपराधो पर चिन्ता जतायी और इसके लिये पुलिस को जिम्मेदार माना ।उन्होंने अधिकारियों को कडे निर्देश दिए। सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, पुलिसकर्मियों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही उनके लिए कड़ी सजा का कारण बन सकती है।

No comments:

Post a Comment