Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 15 October 2018

गुजरात मे हिंसा के लिये कांग्रेस जिम्मेदार -विजय रूपाणी

कंट्री लीड़र न्यूज नेटवर्क लखनऊ
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुजरात की हिंसा को  एक कांग्रेस नेता की साजिश बताया। और बोले कि गुजरात में हिंसा के  पीछे कांग्रेस का हाथ है। वे यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास को देश के अन्य राज्य माडल के रूप मे स्वीकार कर रहे हैं।तो  वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनको यह अच्छा नहीं लग रहा है। ऐसे  लोग समय-समय पर माहौल खराब करने  सुनियोजित साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment