Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Thursday, 11 October 2018

बाघ एक्सप्रेस के एक डिब्बे के चार पहिये बेपटरी हुये


गोरखपुर में बाघ एक्सप्रेस के एक डिब्बे के चार पहिये पटरी से उतरे

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क  गोरखपुर
काठगोदाम से हावड़ा जानेवाली बाघ एक्सप्रेस के एक डिब्बे के चार पहिये गोरखपुर के डोमिनगढ़ यार्ड के पास बृहस्पतिवार दोपहर पटरी से उतर गये. ट्रेन की गति धीमी होने के कारण हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने को कहा है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने गोरखपुर से बताया कि काठगोदाम से हावड़ा जा रही 13020 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन जब बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे डोमिनगढ़ यार्ड के पास पहुंची, तो अचानक ट्रेन के दूसरे डिब्बे के पिछले हिस्से में लगे चार पहिये पटरी से उतर गये. चूंकि ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी थी इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया. इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है, नाहीं कोई अन्य नुकसान हुआ है।

No comments:

Post a Comment