*मै आरोप प्रत्यारोप की राजनीति मे विश्वास नही रखता *चंद्रभद्र सिंह (सोनू)
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट -दीपू पंडित
लोकसभा सुलतानपुर सीट से चुनाव लड रहे गठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह ने इसौली विधान सभा क्षेत्र मे हरौरा, पारा,
समरथपुर आदि जगहो पर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर लोगों से वोट माँगा ।हरौरा की सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि गठबंधन को दिया गया आप सभी का वोट सुलतानपुर के विकास का इतिहास लिखेगा।मै आरोप प्रत्यारोप की राजनीति मे विश्वास नही रखता।आप सभी को भरोसा दिलाता हूँ कि वगैर किसी भेद भाव के सर्व समाज के हित के लिये जितना भी हो सकेगा पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करूँगा ।कार्यक्रम को पूर्व सांसद ताहिर और सपा नेता बृजेश यादव ने भी सम्बोधित किया।


No comments:
Post a Comment