Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 19 May 2022

क्यूज प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की संगोष्ठी का हुआ आयोजन।कंट्री लीडर


कंट्री लीडर समाचार पत्र सुलतानपुर
           सुलतानपुर 19 मई/सड़क सुरक्षा कार्यक्रम-2022 के अन्तर्गत गुरूवार को पूर्वान्ह में कलेक्ट्रेट परिसर से प्रभात पैदल यात्रा स्कूली बच्चों की निकाली गयी, जिसमें एआरटीओ (प्रशासन) नन्द कुमार, टीएसआई अनूप कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, अध्यक्ष लायन्स क्ल बलदेव सिंह, उपस्थित रहे।
          सड़क सुरक्षा कार्यक्रम-2022 के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज सुलतानपुर में 12 बजे से क्यूज प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, एआरटीओ(प्रशासन) नन्द कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी।
       इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक आर.जे. मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, टीएसआई अनूप कुमार, सिंह, प्राचार्य जीआईसी शैलेन्द्र सिंह, अध्यक्ष लायन्स क्लब बलदेव सिंह, एडवोकेट आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।
----------------------------------------

No comments:

Post a Comment